9 लोगों के शव मिलने से मचा हड़कम्प,एक ही परिवार के हैं मृतक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 21, 2022

9 लोगों के शव मिलने से मचा हड़कम्प,एक ही परिवार के हैं मृतक

 

महाराष्ट्र के सांगली जिले के म्हैसल में एक ही परिवार के 9 सदस्यों के शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने बताया कि तीन शव एक जगह पाये गये और बाकी के शव अलग-अलग हिस्सों में पाए गए हैं। पुलिस अन्य एंगलों से भी घटना की जांच कर रही है। वहीं एक अन्य पुलिस अधिकारी ने भी आत्महत्या की आशंका जताई है, उन्होंने कहा है कि संदेह है कि उन्होंने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad