जौनपुर यूपी जौनपुर जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई।इस संबंध में बताया गया कि जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली गांव निवासी नीलम 28 वर्ष गुरुवार की सुबह रिहायशी छप्पर में बने रसोई घर में दूध गर्म करने के लिए गई थी, वही बगल में उसके दो बच्चे शिवांश 5 तथा युवराज 3 के साथ पति अखिलेश सोया था। नीलम ने जैसे ही माचिस से गैस चूल्हा जलाई अचानक सिलेंडर में आग लग गई, जिसे देख नीलम वहां से भागी और मदद के लिए गुहार लगाई। पति और दोनों बच्चे तब तक आग में घिर चुके थे। जिन्हें बचाने के लिए चीख-पुकार सुनकर अखिलेश का बड़ा भाई सुरेश 32 वर्ष पहुंचा लेकिन वह भी झुलस गया। बाद में जुटे ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह काबू पाया और आग में फंसे पति-पत्नी समेत दोनों बच्चों को बाहर निकाले। सभी घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया जहां नीलम उसके बेटे शिवांश और जेठ सुरेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जब की अखिलेश और उसके 3 साल के बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment