सांप काटने से गुस्साए व्यक्ति ने सांप को ही बनाया निवाला - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 21, 2022

सांप काटने से गुस्साए व्यक्ति ने सांप को ही बनाया निवाला

                             फोटो संकेतिक
बांदा
यूपी बांदा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।सोशल मीडिया पर चल रही खबर के मुताबिक एक अधेड़ व्यक्ति ने एक सांप को ही अपना निवाला बना लिया है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि कमासिन थाना के स्योहत गांव निवासी माताबदल सिंह खेत से घर लौट रहे थे इसी दौरान रास्ते में उन्हें सांप ने काट लिया। इसके बाद माता बदल को गुस्सा आ गया और फिर उन्होंने सांप ही अपना निवाला बना लिया। इसके बाद जब वह घर आये तो हाथों पर खून देखकर घर वालों ने पूछा, तब उन्होंने पूरी कहानी बताई। इसके बाद तुरंत परिजनों ने माता बदल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों का कहना है कि व्यक्ति खतरे से बाहर है उसे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।इस घटना की चर्चा तेजी से चल रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad