पोकलैन ड्राइवर,खलासी की मौत,अचानक मिट्टी का टीला ढ़हने से हुई घटना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 25, 2022

पोकलैन ड्राइवर,खलासी की मौत,अचानक मिट्टी का टीला ढ़हने से हुई घटना

 

सोनभद्र में डाला स्थित लंगड़ा मोड़ के समीप मिट्टी का टीला काटते समय पोकलेन पर ही मिट्टी का टीला भरभरा कर गिर गया जिससे पोकलेन आपरेटर व खलासी की दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार व ओबरा,चोपन थाना प्रभारी एवं डाला चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए। बताया जा रहा है कि खदान में प्रतिदिन की भांति पोकलेन मशीन से मिट्टी का टीला काटा जा रहा था. तभी अचानक मिट्टी का टीला भरभरा कर पोकलेन मशीन पर गिर गया। जिससे पोकलेन मशीन के केबिन में दोनों दब गए।  खलासी अम्माटोला का निवासी बताया जा रहा है जबकि ऑपरेटर खेमपुर कोन का निवासी है। क्षेत्राधिकारी राज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मिट्टी का टीला धसने से दो लोग दब गए थे. दोनों का शव बरामद कर लिया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad