गुरु पूर्णिमा पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ पर सजल श्रद्धा-प्रखर प्रज्ञा का हुआ प्राण प्रतिष्ठा,अनावरण व पूजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 13, 2022

गुरु पूर्णिमा पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ पर सजल श्रद्धा-प्रखर प्रज्ञा का हुआ प्राण प्रतिष्ठा,अनावरण व पूजन

गुरु पूजन हेतु श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़,दीक्षा संस्कार ,महायज्ञ,युग संगीत संध्या का आयोजन 

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी लंका-गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर नगवा लंका स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर युग ऋषि परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य तथा वंदनीया माता भगवती देवी के दर्शन पूजन हेतु गायत्री परिवार के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिसके दौरान गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी डॉ रोहित गुप्ता तथा डॉक्टर विंध्याचल सिंह व प्रोफेसर अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में अखंड जप के साथ गायत्री परिवार के वरिष्ठ प्रतिनिधि प्रोफ़ेसर श्याम नारायण मिश्र सपत्नी द्वारा "सजल श्रद्धा-प्रखर प्रज्ञा"का प्राण प्रतिष्ठा व अनावरण कर पूजन किया गया।गायत्री परिवार के श्रद्धालुओं द्वारा युग ऋषि परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम 

शर्मा आचार्य तथा वंदनीया माता भगवती देवी का दर्शन पूजन किया गया और शक्ति पीठ प्रतिनिधि मंडल द्वारा गायत्री महायज्ञ, दीक्षा संस्कार समेत विभिन्न संस्कार भी कराया गया। तथा वृक्ष गंगा अभियान के दौरान गुरुवर के नाम पौधा लगाने हेतु सबको एक एक पौधा का वितरण किया गया। जिसके दौरान विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया। मुख्य ट्रस्टी डॉ रोहित गुप्ता ने परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad