पुलिसकर्मियों को पीटा,12 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 19, 2022

पुलिसकर्मियों को पीटा,12 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

देवरिया में छेड़खानी करने से मना करने पर कुछ सोहदे पुलिसकर्मियों से भीड़ गए और मारपीट कर डाली। घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी 12 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस प्रकरण पर करीब दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। इस संबंध में बताया गया कि एक महाविद्यालय के प्रबंधक ने लिखित शिकायत की थी कि उनके कालेज में आने जाने वाली छात्राओं के साथ कुछ युवक छेड़खानी करते हैं। जिसकी सूचना पर वहां पुलिस पहुंची थी और मौजूद युवको से पूछताछ करने लगी। इसी दौरान लाठी डंडे के साथ आये कुछ युवक पुलिस से भीड़ गए.आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को मारा पीटा और बिल्ला नोच डाले। इस मामले में खरवनिया पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल प्रीतम सिंह ने लार थाने में तहरीर दी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad