रिटायर्ड दरोगा की फावड़े से हत्या,रात में हुई घटना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 24, 2022

रिटायर्ड दरोगा की फावड़े से हत्या,रात में हुई घटना

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के हसनपुर कला गांव में एक रिटायर्ड दरोगा की युवक ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड दरोगा अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड दरोगा थाना दनकौर के भट्टा परसौल निवासी श्योराज किठौर के हसनपुर कलां में महेंद्र के घर आये हुए थे। श्योराज का यहां रहने वाले युवक से रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था,श्योराज रात में सोए हुए थे इसी दौरान अंकुश ने श्योराज पर फावड़े से वार कर दिया जिसमें रिटायर्ड दरोगा श्योराज की मौत हो गई।घटना करने के बाद युवक स्वयं पुलिस चौकी पर पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad