ट्रिपल मर्डर के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पूछताछ में मिली यह जानकारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 16, 2022

ट्रिपल मर्डर के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पूछताछ में मिली यह जानकारी

बागपत यूपी के बड़ौत में दो दिन पहले तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इस सम्बन्ध में पुलिस ने बताया है कि 14 अगस्त कि रात अमर ने अपने पिता बृजपाल को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया था और अपनी बहन अनुराधा व ज्योति को भी मार डाला था।बृजपाल कि पत्नी शशि प्रभा ने घटना के बावत अपने बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस के अनुसार  पूछताछ में आरोपित ने बताया कि दो माह पहले बृजपाल ने उसे सम्पत्ति से बेदखल कर दिया था।उसी के बाद से वह काफी गुस्से में था और 14 अगस्त की रात में इस घटना का अंजाम दे दिया।बीच बचाव करने आई दोनों बहनों को भी मौत के घाट उतार दिया।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है और पूछताछ कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad