पूर्व प्रधान की पत्नी बनी असिस्टेंट प्रोफेसर, क्षेत्र में दौड़ी खुशी की लहर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 23, 2022

पूर्व प्रधान की पत्नी बनी असिस्टेंट प्रोफेसर, क्षेत्र में दौड़ी खुशी की लहर

चंदौली जिले के चकिया अंतर्गत लालपुर गांव के पूर्व प्रधान एवं द्विवेदी आईटीआई कॉलेज के प्रबंध निदेशक सुरेंद्र द्विवेदी की पत्नी डॉ साधना बिहार के ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित हुई है। जिससे क्षेत्र और द्विवेदी परिवार के शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दें कि द्विवेदी परिवार के कई शिक्षण संस्थान मौजूद है जहां क्षेत्र एवं बाहर के छात्र पढ़ने के लिए आते है।इस मौके पर सुरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि बगैर पढ़े कोई आगे नहीं बढ़ सकता, पढ़ाई का ही नतीजा है कि डॉक्टर साधना का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है इस मौके पर उन्होंने लोगों का मुंह भी मीठा कराया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad