4 सदस्यों की लाशें देख सिहर उठे लोग, पास से मिला सुसाइड नोट - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 24, 2022

4 सदस्यों की लाशें देख सिहर उठे लोग, पास से मिला सुसाइड नोट

मध्यप्रदेश इंदौर बाणगंगा थाना क्षेत्र के घर के अंदर एक परिवार के चार सदस्यों का शव पाये जाने से सनसनी फैल गई है। बताया गया कि मृतकों में पति पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लोन के किस्त को ना चुकाने पर आत्महत्या करने की बात लिखी गई बताई जा रही है।पुलिस को आशंका है कि पत्नी और बच्चों को मौत के घाट उतारने के बाद अमित ने आत्महत्या की है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्रित किए है। बताया गया कि मृतक अमित यादव निजी कंपनी में टावर लगाने का काम करता था. मरने वालों में उसके अलावा उसकी पत्नी टीना यादव,डेढ़ साल का बेटा और तीन साल की बेटी के शव मिले है। पुलिस मामला दर्ज कर शव को अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad