अहीर रेजीमेंट को लेकर अखिल भारतीय यादव महासभा की बैठक संपन्न - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 17, 2022

अहीर रेजीमेंट को लेकर अखिल भारतीय यादव महासभा की बैठक संपन्न

रिपोर्ट-आचार्य सूरजपाल यादव

महाराष्ट्र डोंबीवली पूर्व मंजूनाथ स्कूल के पास श्री साई ट्यूशन क्लासेज में अखिल भारतीय यादव महासभा की अहीर रेजीमेंट को लेकर एक बैठक का आयोजन राष्ट्रीय महासचिव चौधरी गयाप्रसाद के नेतृत्व में संपन्न हुई । वहीं इस बैठक में आये हुये सभी लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए । महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी गयाप्रसाद यादव ने कहा कि मुंबई महानगर के साथ उपनगरों में भी सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिये धरना प्रदर्शन व मानवीय श्रृंखला जैसे शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन किया जायेगा उन्होंने कहाकि मैं समाज की सभी संस्थाओं से अपील करता हूँ सभी लोग अपने झंडे बैनर के साथ इस कार्य में हमारा सहयोग करें । उक्त अवसर पर महासभा के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष झुल्लुर यादव , उपाध्यक्ष सुभाष यादव , महासचिव राकेश यादव , सचिव विनोद यादव , मीडिया प्रभारी शैलेश यादव , गुलाबधर यादव , जितेन्द्र यादव , राम आसरे यादव , राजेश यादव , रामभवन यादव , रमेश यादव (सर), लालमन यादव आदि लोग उपस्थित थे ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad