वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक -दूसरे राज्यों की संस्कृति की साझेदारी की - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 29, 2022

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक -दूसरे राज्यों की संस्कृति की साझेदारी की

रिपोर्ट-एस०बहादुर

चन्दौली "एक भारत श्रेष्ठ भारत " कार्यक्रम  के तहत  29 सितंबर 2022 को केंद्रीय विद्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के विद्यार्थियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय विद्यालय पासीघाट,अरुणाचल प्रदेश और केंद्रीय विद्यालय लेमाखोंग, मणिपुर  के केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ एक दूसरे राज्य की भाषा, संस्कृति, इतिहास, परंपरा, भौगोलिक विशेषताएं और महत्वपूर्ण व्यक्तित्व के बारे में जानकारी का आदान प्रदान बड़े ही उत्साह के साथ किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की छात्रा अंकिता कुमारी ने उत्तर प्रदेश की संस्कृति व परंपराओं को बखूबी वर्णन किया। वहीं आकांक्षा कुमारी, शिवांगी सिंह और आकांक्षा मिश्रा  ने "भाषा संगम" के तहत अरुणाचल प्रदेश की बोली निशी और उत्तर प्रदेश की बोली भोजपुरी में विविध वाक्यों का प्रयोग कर एक दूसरे की भाषाई ज्ञान का संवर्धन किया। विशेषताओं पर आकांक्षा भारती ने प्रकाश डाला ,तो उत्तर प्रदेश के इतिहास को शिवांगी कुमारी ने बारीकी से रेखांकित किया। अमनआनंद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के महान व्यक्तित्व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर  अपनी जानकारी की साझेदारी की। श्रीजा सिंह ने उत्तर प्रदेश के लोक नृत्य कजरी की मनमोहक प्रस्तुति द्वारा सभी को आनंदित किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के विद्यार्थियों ने अरुणाचल के लोक गीत को विशिष्ट अंदाज में सुना कर वाहवाही लूटी।  वहीं वहां के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व की जानकारी संजना चौबे ने दिया तथा अरुणाचल के इतिहास  को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दर्शा कर कुमार कुशल ने सभी को आकर्षित किया।दूसरी ओर केंद्रीय विद्यालय पासीघाट अरुणाचल प्रदेश के विद्यार्थियों ने भी अपने यहां के सांस्कृतिक परंपराओं के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक महत्व के जगह वाराणसी घाट ,आगरा का ताजमहल इत्यादि को चित्रकला के माध्यम से सराहनीय प्रस्तुति दी। वहीं केंद्रीय विद्यालय लीमाखोंग के विद्यार्थियों ने भी अपने यहां की विशिष्ट खूबियों को बता कर  जानकारी को समृद्ध किया।इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के प्राचार्य कौशल कुमार भारती ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और विविधता में एकता को मजबूती प्रदान करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने हेतु विद्यार्थियों का आह्वान किया। केंद्रीय विद्यालय पासीघाट अरुणाचल प्रदेश के प्रभारी प्राचार्य शमशेर पटेल ने कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति के लिए विद्यार्थियों को विशेष सराहना की। वही केंद्रीय विद्यालय लेमाखोंग के प्राचार्य  विप्लव सरकार ने इस कार्यक्रम से लाभान्वित होकर विद्यार्थियों को देश की एकता और अखंडता हेतु हमेशा तत्पर रहने का आग्रह किया। "एक भारत श्रेष्ठ भारत" के इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम का संचालन इतिहास विषय के शिक्षक चंद्र भूषण प्रसाद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन  प्रभारी मनीष कुमार पांडेय जी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षक  नितिन शुक्ला , श्रीमती शिल्पा सक्सेना और रोहित कुमार की महत्वपूर्ण उपस्थित रही।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad