भागवत कथा सुनने से मनुष्य को मिलती है मुक्ति- पंडित यज्ञ नारायण तिवारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 12, 2022

भागवत कथा सुनने से मनुष्य को मिलती है मुक्ति- पंडित यज्ञ नारायण तिवारी

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- अमरा खैरा स्थित दुबे परिवार द्वारा आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। जिसके दौरान सोमवार को सुबह 7 बजे ध्वजा प्रभात फेरी व महिलाओं द्वारा भब्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा अमरा स्थित कार्यक्रम स्थल से होते हुए कंदवा स्थित कर्दमेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक ब्रह्मणों द्वारा मंत्रोचारण के साथ विधिवत पूजन दर्शन करने के उपरांत 

अमरा कार्यक्रम स्थल पर वापस पहुंचा।इसके बाद शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक कथावाचक पंडित डॉक्टर यज्ञ नारायण तिवारी ने श्रीमद् भागवत कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मनुष्य को मुक्ति मिलती है।कथा सुनकर लोग भाव विभोर हो गये।इस दौरान मुख्य रूप से डॉ सुशील दुबे, जगदीश दुबे, माता प्रसाद दुबे ,तारा शंकर दुबे,दया शंकर, संतोष कुमार दुबे,सत्य प्रकाश सहित महिलाएं भी शामिल रही।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad