बहराइच जिले के सलारगंज के जमील कालोनी निवासी इंतजारउल हक 40 वर्ष नामक एक अधिवक्ता की रात में गला रेतकर हत्या कर दी गई।सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ एसपी ने घटना स्थल का मुआयना किया।इस सम्बन्ध में बताया गया कि अधिवक्ता रात में अपने घर के बरामदे में सो रहे थे,जबकि पत्नी भी वही थी।रात में ही किसी समय बदमाशों ने अधिवक्ता की गला रेतकर हत्या कर दी और बगल में सो रही पत्नी को पता तक नही चल सका।जब सुबह घटना की जानकारी हुई तो हड़कम्प मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी,एएसपी,थानाध्यक्ष और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की।पुलिस ने बताया कि घटना की हर ऐंगल से जांच की जा रही है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment