कार में मिले 4 शव,नेशनल हाईवे से कार समेत लापता थे मृतक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 13, 2022

कार में मिले 4 शव,नेशनल हाईवे से कार समेत लापता थे मृतक

छत्तीसगढ़ कांकेर जिले में एक शादी समारोह में आए 4 लोगों के शव कार समेत एक कुएं से बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह लोग गोविंदपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और वापस जाते समय nh-30 से लापता हो गए थे। सोमवार को जंगलवार के नजदीक कुएं में गिरी कार मिली, जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को बाहर निकाला गया। वही कार में सवार लोगों के शव भी मिले। खबर के अनुसार गोविंदपुर में शादी समारोह में 10 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें रिश्तेदार आए हुए थे। इन रिश्तेदारों में उमरकोट उड़ीसा के सपन सरकार, रीता सरकार, कोड़ागांव से विश्वजीत अधिकारी और हजारीलाल शामिल थे। पार्टी समाप्त होने के बाद सभी लोग शनिवार रात 10:30 बजे कार में सवार होकर वापस कोड़ागांव की ओर जा रहे थे, कुछ ही दूरी जाने के बाद सभी की मोबाइल बंद हो गई। परिजनों की शिकायत पर थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad