बस से उतरते समय हुई घटना,दर्दनाक मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 1, 2022

बस से उतरते समय हुई घटना,दर्दनाक मौत

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के नौगढ़-राबर्ट्सगंज मार्ग पर रजवाहा पुल के पास सवारी बस से उतरते समय सेमरिया-खुटहन निवासी हरिशंकर 38 वर्ष नामक युवक की बस के नीचे चले जाने से मौके पर ही मौत हो गई।इस संबंध में बताया गया कि नौगढ़-राबर्ट्सगंज मार्ग पर चलने वाली एक बस में हरिशंकर सफर कर रहा था, गाड़ी रजवाहा पुल के पास पहुंची तो हरिशंकर उतरने लगा, उसी दौरान किसी तरह उसका पैर फिसल गया और वह गिर कर बस के नीचे चला गया, जिससे बस का चक्का उसके ऊपर चढ़ जाने से हरिशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad