डिजिटल लाइब्रेरी से ग्रामीण युवा होंगे लाभान्वित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 12, 2022

डिजिटल लाइब्रेरी से ग्रामीण युवा होंगे लाभान्वित

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-सरकार की महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के साथ ही ग्रामीण बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को  राजातालाब के (कचनार) में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आशुतोष कुमार  ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित छात्रों से कहा कि आज का युग प्रतियोगिता का युग है इसके लिए बच्चों को शुरू से ही लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की जरूरत है तभी वे सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ने में सफल हो पाएंगे आगे उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी का माहौल शांत एवं अनुशासन पूर्ण होना चाहिए लाइब्रेरी में आने वाले बच्चे इस बात का ध्यान अवश्य रखें। और यहां के माहौल को शांत एवं अनुशासित बनाकर रखें। यह लाइब्रेरी शिक्षा ग्रहण के उद्देश्य से खोली गई है इसलिए इसका सदुपयोग कर। डिजिटल बन रहे इंडिया में सहभागी बने वही टीचर लवकुश सिंह ने भी उपस्थित युवाओं को लाइब्रेरी से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्रमुख रूप से देवेश सिंह, रोशन यादव, राजाराम ,सतीश ,अखिलेश, सूरज आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad