चन्दौली सेमरा शहाबगंज तन, मन, धन, तीन उपकरणों में से जो व्यक्ति कोई भी उपकरण समाज के श्रेष्ठ कामों में नियोजित करता है उसे एक श्रेष्ठ मनुष्य ही कहा जायेगा। केवल धनवान बलवान अथवा महामना मात्र होने से कोई श्रेष्ठता का अधिकारी नहीं हो सकता। जिसका धन, बल और महामानवता समाज के किसी काम नहीं आती वह अपने काम में कितना ही श्रेष्ठ एवं महान बनता रहे वस्तुतः समाज उसे श्रेष्ठ मानने और प्रतिष्ठा में कृपणता ही बरतेगा। इसलिए हमारा प्रत्येक पल का जीवन देश और समाज के काम आ जाये,यही जीवन की धन्यता है।ये बातें कही मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सत्यानंद रस्तोगी ने। मौका था प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के आयोजन का। शिविर में प्रत्येक शिविर की भांति इस बार भी एक निराश्रित दिव्यांग व्यक्ति रामदुलारे (ठेकहां)की आर्थिक सहायता की गई।शिविर में प्रमुख रूप से डा.शहजाद,डा.अमरेश उपाध्याय, पंडित रामबोला तिवारी, पंडित कार्तिकेय तिवारी, अंकुर सिंह,अजय सिंह, संजय पाल, बिपिन, मोनू भगत, रामकुमार बाबा, मोछू भैया, विरेन्द्र भूषण तिवारी, विनोद मौर्य, नरेन्द्र भूषण तिवारी , नन्दलाल प्रजापति इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment