दूसरों का दर्द महसूस करने वाला ही सच में इन्सान है- मिथिलेश पाण्डेय - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 3, 2022

दूसरों का दर्द महसूस करने वाला ही सच में इन्सान है- मिथिलेश पाण्डेय

आर.के नेत्रालय में आज कुल 14 मरीजों के मोतियाबिंद का अद्यतन फेको विधि से निःशुल्क हुआ आपरेशन एवं फोल्डेबल लेन्स का हुआ प्रत्यारोपण

वाराणसी यदि आपको अपना दर्द महसूस होता है,तो आप जीवित हैं ....और यदि आपको दूसरों का दर्द महसूस होता है, तो आप सच में इन्सान कहलाने के हकदार हैं।यह विचार है आर.के नेत्रालय महमूरगंज वाराणसी के डिप्टी डायरेक्टर  मिथिलेश पाण्डेय के। मौका था मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होने वाले निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के आयोजन का। उपस्थित सभी मरीजों एवं परिजनों ने हृदय की गहराइयों से देश के जाने माने नेत्र चिकित्सक डा.आर.के ओझा सर का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम संयोजक मातृभूमि सेवा ट्रस्ट को साधुवाद एवं आशीर्वाद दिया। शिविर का संचालन सुमंत कुमार मौर्य ने और आभार विवेक राय ने किया। आपरेशन शिविर में प्रमुख रूप डा.राजीव रंजन,डा.जतिन, संदीप दुबे,अवधेश ओझा, बबलू, वन्दना,ज्ञानशी, जतिन, सत्यप्रकाश,सूरज इत्यादि लोग सम्मिलित रहे ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad