एनडीआरएफ वाराणसी की विशेष पहल - अस्सी घाट पर नाव संचालकों के लिए चलाया “सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम” - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 27, 2022

एनडीआरएफ वाराणसी की विशेष पहल - अस्सी घाट पर नाव संचालकों के लिए चलाया “सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम”

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण होने एवं काशी कॉरिडोर बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है और हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक काशी भ्रमण पर आ रहे हैं। श्रद्धालु गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर स्नान और मां गंगा की पूजा अर्चना के लिए जाते है और साथ-साथ पर्यटक बोटिंग भी करते है। इस दौरान कभी-कभी डूबने की घटनाएँ भी होती है। हालांकि घाटों पर उपलब्ध लोगों, नाविकों व मल्लाहों द्वारा डूबने वाले श्रद्धालुओं के बहुमूल्य जीवन को बचाने की कोशिश भी की जाती है, लेकिन प्राथमिक उपचार व घरेलू संसाधनों से उपचार देने की प्रक्रिया का सही ज्ञान न होने पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए कमान्डेंट मनोज कुमार शर्मा, 11 एनडीआरएफ वाराणसी के कुशल दिशा-निर्देशन में विशेष सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम की मुहीम काशी के सभी प्रमुख घाटों पर चलाई जा रही है। जिसमें घाटों पर मौजूद नाव संचालकों, मल्लाहों, पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय लोगों को बचाव की तकनीकें सिखाई जा रही हैं। इसी कड़ी में आज एनडीआरएफ की टीम द्वारा संतोष कुमार उप कमांडेंट एवं डॉ पंकज गौरव उप कमांडेंट (मेडिकल) के देखरेख में अस्सी घाट पर विशेष सामुदायिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में नाविकों, नाव संचालकों, मल्लाहों तथा स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

एनडीआरएफ के प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डूबने से बहुमूल्य जीवन बचाने के कौशल पर विशेष ध्यान दिया गया। जिसमें नाविकों को डूबे हुए पीड़ित से पानी निकालने की तकनीक, सीपीआर देना, घरेलू संसाधनों से तैरने वाले उपकरण बनाने, गैर तैराक और तैराक को उपलब्ध संसाधनों से बचाने के तौर तरीके, लाइफ़ बॉय, लाइफ जैकेट और रस्सी से बचाव इत्यादि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर कमान्डेंट मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि हमारे लिए हर एक व्यक्ति का जीवन बहुमूल्य है और इस सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम से लाभ लेकर जरुरत पड़ने पर स्थानीय नाविकों को श्रद्धालुओं के बहुमूल्य जीवन को बचाने में मदद मिलेगी। एनडीआरएफ टीम द्वारा इस प्रकार का कार्यक्रम आगे भी सभी प्रमुख घाटों पर जारी रखेगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad