दोनों भाईयों का शव कुएं में मिला,मचा हड़कंप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 21, 2023

दोनों भाईयों का शव कुएं में मिला,मचा हड़कंप

                          सांकेतिक फोटो 

मध्य प्रदेश शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मऊ गांव में मोटर पंप बनाने के लिए कुएं में उतरे दो सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।बताया गया कि मऊ गांव निवासी ददन गोस्वामी 32 वर्ष अपने घर के पास मोटर पंप बनाने के लिए कुएं में उतरा था,उसके बाद उसका बड़ा भाई लल्लू उर्फ चंद्र प्रकाश गोस्वामी 45 साल भी उतर गया। इसके बाद दोनों की मौत हो गई।आशंका जताई जा रही है कि बिजली के करंट या जहरीली गैस के रिसाव से दोनों की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दोनों की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है जांच की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad