रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया। राजातालाब थाना क्षेत्र के बढ़ईनी खुर्द गांव में सोमवार की सुबह पांच बजे सुरेश प्रजापति की पत्नी सितारा देवी 32 वर्ष की जहरीले सर्प के काटने से मौत हो गयी। मृतक सितारा देवी को एक लड़की व एक लड़का है। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो बुरा हाल हो गया और गांव में शोक की लहर छा गयी।परिवार वालों ने अदलपुरा स्थित चितेश्वरनाथ घाट पर ले जाकर मृतक सितारा देवी के शव को गंगा में बहाया।

No comments:
Post a Comment