सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बीएससी के छात्र की हुई दर्दनाक मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 2, 2023

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बीएससी के छात्र की हुई दर्दनाक मौत

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के भदवर चौकी अंतर्गत हेरिटेज के पास हाईवे पर बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से गजाधरपुर निवासी बाइक सवार राहुल यादव 25 वर्षीय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल यादव बाइक से मोहनसराय की तरफ से अखरी की ओर जा रहा था कि इसी बीच तेज रफ्तार आ रही ट्रक ने पीछे से टक्कर मार कर बाइक सवार को रौंदते हुए भाग गई।जिससे बाइक सवार राहुल यादव की मौके पर ही मौत हो गई।वही बाइक पर पीछे बैठे शिव यादव गंभीर रूप से घायल हो गये।जिसे स्थानीय पुलिस ने हाईवे पर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में उपचार हेतु भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।पिता प्रसाद यादव ने बताया कि राहुल इकलौता लड़का था।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad