निर्भया सेना ने शायिका परवीन को जिलाध्यक्ष तथा रीना यादव को जिला सचिव बनाया - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 2, 2023

निर्भया सेना ने शायिका परवीन को जिलाध्यक्ष तथा रीना यादव को जिला सचिव बनाया

निर्भया सेना के चंदौली इकाई का गठन

आधी आबादी के अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे- शायिका परवीन

न्दौली डीडीयू नगर - नारी शक्ति एवं आधी आबादी को समर्पित गैर सरकारी संस्था निर्भया सेना की बैठक दिनेश चन्द्र, चेयरमैन, बौद्धिक चयन समिति प्रकोष्ठ, निर्भया सेना की अध्यक्षता में अलीनगर स्थित कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमे चंदौली जनपद के लिए चयनित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पद की शपथ दिलायी गयी। निर्भया सेना ने जनपद और तहसील स्तर पर  संस्था को पुनर्गठित करते हुए शायिका परवीन को जिलाध्यक्ष और रीना यादव को जिला सचिव बनाया । वही रेलवे में कार्यरत अमृता कुमारी को प्रोन्नत करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में पूनम विकास सिंह को दीनदयाल नगर मुगलसराय , आभा चौरसिया को चंदौली नगर पंचायत का नगर अध्यक्ष के साथ ही रजनी कुमारी को तहसील  सकलडीहा  का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। निर्भया सेना , चंदौली के मीडिया प्रभारी संजय कुमार शर्मा को एक और नई जिम्मेदारी सौंपते हुए वाराणसी मंडल का मंडल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।निर्भया सेना ने जनपद में अपने प्रकोष्ठों का विस्तार करते हुए डॉक्टर (प्रो.) शौकत सिद्दीकी को शैक्षिक प्रकोष्ठ, कुमार नंद जी को  खेल प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया।

       बैठक के दौरान वक्ताओं ने निर्भया सेना के क्रिया-कलापों पर प्रकाश डाला तथा आधी आबादी की रक्षा-सुरक्षा में लगे केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों,  पदाधिकारियों के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया । निर्भया सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सतीश मिश्र "बाबा" के नेतृत्व में  आधी आबादी के अधिकारों को संवैधानिक दायरे में रह कर दिलाने के लिए संघर्ष करने की बात हुई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। बैठक का संचालन  मंडल मीडिया प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन रीना यादव ने किया।इस अवसर पर शीला कुमारी, शांति देवी, गीता कुमारी, कंचन देवी,रिंकी कुमारी,विकास सिंह, कौशल कुमार , लाल बहादुर जी, अमित सिंह,रूबी सिंह और ममता सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad