दोनों हाथों में पिस्तौल लहराने वाली लड़की को पुलिस ने किया गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 24, 2023

दोनों हाथों में पिस्तौल लहराने वाली लड़की को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

बिहार पटना में गंगा पथ वे (मरीन ड्राइव)का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में बाइक के पीछे बैठी लड़की दोनों हाथों में हथियार लहराते हुए दिख रही थी। पुलिस ने अब उस लड़की को अरेस्ट कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि लड़की का जन्मदिन था वह उसे यादगार बनाना चाहती थी। इसलिए उसके साथी ने उसे दो पिस्तौल लाकर दी, उसके बाद लड़की बाइक पर पीछे बैठ गई और दोनों हाथों में पिस्तौल लहराती रही।लड़की ने ही उस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड़ कर दिया।वायरल वीडियो जब पुलिस के पास पहुंचा तब हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उसका साथी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।पटना के सिटी एसपी नुरुल हक ने बताया कि जल्द ही लड़की के साथी को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad