बसपा के संस्थापक मान्यवर कांशीराम का मनाया गया 17 वां परिनिर्वाण दिवस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 9, 2023

बसपा के संस्थापक मान्यवर कांशीराम का मनाया गया 17 वां परिनिर्वाण दिवस

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।शहबाजपुर बढ़ैनी कला में सोमवार को बसपा के संस्थापक काशीराम का 17 वां परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि बसपा के पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने मान्यवर कांशीराम के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शत शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने मान्यवर कांशी राम जी के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए उनके विचारों पर चलने का आवाहन किया।इस अवसर पर उदय प्रताप प्रधान, गोविंद पटेल, राजकुमार वर्मा, शीतला प्रसाद ,अमित पटेल ,चंद्रशेखर पटेल, ओमप्रकाश सिंह, बसंत लाल इत्यादि लोगों उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad