भूमि विवाद में 6 लोगों की हत्या!घटना से मचा हड़कंप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 2, 2023

भूमि विवाद में 6 लोगों की हत्या!घटना से मचा हड़कंप

 

देवरिया यूपी जिले के रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव के लेड़हा में भूमि विवाद में एक पक्ष के एक व्यक्ति तथा दूसरे पक्ष के 6 लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां पांच लोगों की मौत हो गई।मिली रिपोर्ट के अनुसार सोमवार की सुबह प्रेम यादव सत्य प्रकाश दुबे के घर आए थे जिनमें कहा सुनी हो गई और सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिजनों ने प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। कुछ देर बाद प्रेम यादव के टोले अभयपुर से लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर पर हमला कर दिया।बताया जा रहा है कि पहले भूमि के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट पर हत्या कर दी गई, उसके प्रतिशोध में उमड़ी भीड़ आरोपी पक्ष सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गई और पति-पत्नी, दो बेटी एक बेटे को मार डाला। जबकि एक छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जागते हुए कहा है कि जनपद देवरिया की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है।इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad