सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं को जोड़ने के लिए हुई बैठक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 3, 2023

सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं को जोड़ने के लिए हुई बैठक

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। आराजी लाइन विकासखंड मुख्यालय पर मंगलवार को सांसद खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर विकास खण्ड अधिकारी सुरेन्द्र यादव ने क्षेत्रीय युवक मंगल दल आराजी लाईन के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान खण्ड विकास अधिकारी ने युवक मंगल दल के युवाओं को बताया कि पहली बार सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट व रस्साकसी को जोड़ा गया है जिसमें सभी वर्गों को मौका दिया गया है और बिना युवक मंगल दल के खेल को सम्पन्न कराना सम्भव नहीं है। इसलिए युवक मंगल दल के पदाधिकारियों को अपने अपने गांव में अधिक से अधिक युवाओं का रजिस्ट्रेशन कराएं और खेल के लिए लोगों को जागरूक करें। इस मौके पर मुख्य रूप से राम सिंह वर्मा ,महेश प्रसाद मौर्या, उपाध्यक्ष अशोक कुमार पटेल, गोविंद कुमार राय,अनुज कुमार, राजेश कुमार राय, गोविंद पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad