रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर गांधी चौक खोजवा में सोमवार को मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा शशिकांत सेहरा उर्फ गोलू ने फीता काट कर कृष्णा डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान लाइब्रेरी प्रबंधक रंजीत यादव ने सभी अतिथियों को माला पहनकर स्वागत किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि इस डिजिटल लाइब्रेरी के खुल जाने से क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा संबंधी काफी सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश प्रियदर्शी अनु०मोर्चा,शशि कुमार सोनकर जिला उपाध्यक्ष अनु०मोर्चा,जितेंद्र पटेल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं रंजीत यादव,ध्रुव यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment