सुप्रसिद्ध चिकित्सक मधुकर राय ने किया मेडिका हॉस्पिटल का उद्घाटन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 15, 2023

सुप्रसिद्ध चिकित्सक मधुकर राय ने किया मेडिका हॉस्पिटल का उद्घाटन

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। अमरा खैरा स्थित पेट्रोल पंप के पास अखरी रोड पर संयोजक पर्यावरण विद अनिल सिंह की देखरेख में मेडिका हॉस्पिटल का भब्य उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ मधुकर राय पूर्व प्रोफेसर काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम के दौरान दिनेश सिंह का डॉक्टर शशि बाला हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश सिंह डॉक्टर शशि बाला द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। जिसके दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि मेडिका हॉस्पिटल अपने डॉक्टर स्टाफ एवं कर्मचारियों द्वारा एक अच्छे समन्वय से संचालित होगा, जिसमें आने वाले दिनों में सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। इस अस्पताल में अनुभवी डॉक्टर द्वारा मरीजों का इलाज किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर अंबुज सिंह, डॉक्टर प्रीति सिंह, डॉक्टर दिनेश सिंह ,डॉक्टर निखिल सिंह ,डॉक्टर आकांक्षा सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad