रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 23, 2023

रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव  

वाराणसी रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगापुर चौकी अंतर्गत केसरीपुर ग्राम में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले,जिससे एक ही पक्ष से दो लोगों का सर फट गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने उक्त सभी घायलों को उपचार हेतु ट्रामा सेंटर भेजवाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में प्लाटिंग का कार्य चल रहा था,जिस पर प्लाटिंग में जाने हेतु शालिग्राम तिवारी की जमीन से रास्ता काट दिया गया। जिसका मणि तिवारी ,प्रभाकर तिवारी विरोध करने लगे। जिसके बाद पीआरवी को भी बुलाया गया। सूचना पर पहुंची पीआरबी के सामने ही दोनों पक्ष आमने-सामने भीड़ गए। जिनमें एक पक्ष से श्रेयांश व अभिषेक का सर फट गया। बाद में रोहनिया पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई इसके बाद श्रेयांश व अभिषेक को उपचार हेतु बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर भेजा गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad