पकड़े गए बदमाश की अस्पताल में मौत,किसान की हत्या कर भागे थे आरोपी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 11, 2023

पकड़े गए बदमाश की अस्पताल में मौत,किसान की हत्या कर भागे थे आरोपी

 

बिहार के खगड़िया जिले में गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी गांव के रहने वाले किसान वीरप्रकाश यादव की मंगलवार देर शाम उनके घर के सामने ही बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट के अनुसार घटना के बाद ग्रामीण इकट्ठा होकर बदमाशों का  पीछा करने लगे इसी दौरान एक आरोपी ग्रामीणों के हाथ लग गया, जिसकी ग्रामीणों ने कथित रुप से जमकर पिटाई कर दी।घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को छुड़ाकर घायलावस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां बुद्धवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक आरोपी की पहचान कर ली गई है, पुलिस उसके अपराधिक इतिहास को पता कर रही है और मामले की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad