कार व आटो में आमने-सामने की भिड़ंत,चार लोग घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 3, 2023

कार व आटो में आमने-सामने की भिड़ंत,चार लोग घायल

 

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौकी अंतर्गत शहावाबाद स्थित जीटी रोड पर मंगलवार को वैगनार कार तथा ऑटो में आमने-सामने की भिड़न्त हो गयी।जिससे ऑटो सवार पांडेयपुर निवासी हर्षिता ,नाटी इमली निवासी प्रिंसी, कोनिया निवासी विकास कनौजिया व सोनारपुरा निवासी आदित्य घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मोहनसराय चौकी इंचार्ज हरकेश सिंह ने उक्त सभी घायलों को इलाज के लिए रोहनिया स्थित अनंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर घायल आदित्य की हालत गंभीर होने के कारण परिजनों ने बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया।स्थानीय लोगों ने बताया कि जीटी रोड की चौड़ीकरण हेतु एक लेन बंद कर दिया गया है जिसके कारण एक ही लेन की सड़क पर दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन हो रहा है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad