योगी सरकार ने जारी किया सख्त आदेश,अब इनसे ऐसे निपटेगी सरकार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 14, 2023

योगी सरकार ने जारी किया सख्त आदेश,अब इनसे ऐसे निपटेगी सरकार

  

लखनऊ यूपी खेतों में पराली जलाने वाले किसानों से अब सख्ती से निपटेगी सरकार। इसको लेकर सरकार ने आदेश भी जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा किसी भी किसान को पराली ना जलाने दिया जाए, उनसे पराली न जलाने की अपील की जाए। वही उसके बाद भी अगर किसान पराली जलते हैं तो उनसे जुर्माना वसूल किया जाए और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। बताया गया की मुख्य सचिव ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर एनसीआर के आठ तथा 10 अन्य जिलों के संबंधित मंडलयुक्तों एवं जिलाधिकारियों को पराली प्रबंधन के संबंध में यह निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को बताई जाए की पराली जलाने की घटनाओं पर सेटेलाइट से लगातार निगरानी रखी जा रही है।पराली जलाने से कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस निकलती है जिससे पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad