पांच पुलिसकर्मी निलंबित,यह था मामला - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 20, 2023

पांच पुलिसकर्मी निलंबित,यह था मामला

 

बरेली यूपी आंवला कस्बे की पुलिस चौकी में शराब पीकर मारपीट और गाली गलौज करने के आरोप में एसएसपी ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।इस मामले में बताया गया कि शनिवार की आधी रात को पुलिसकर्मी चौकी में शराब पार्टी कर रहे थे और जब नशा चढ़ा तो आपस में ही कहासुनी हुई और फिर मारपीट भी हो गई।जब हंगामा काफी बढ़ गया तो किसी ने अधिकारियों को सूचना दे दी।जब एसएसपी को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने आंवला थाना प्रभारी को मौके पर भेंजा। थानाध्यक्ष ने किसी तरह सिपाहियों का मेडिकल परीक्षण कराया जहां अल्कोहल की पुष्टि हुई।इस मामले की जांच एसएसपी ने एसपी देहात मुकेश चन्द्र मिश्रा को दी जिसमें पांच पुलिसकर्मी दोषी पाए गये जिन्हें एसएसपी ने रविवार रात निलंबित कर दिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad