दोनों भाईयों को ऐसे चूना लगाकर रफूचक्कर हुई दुल्हनें,सभी आवाक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 25, 2023

दोनों भाईयों को ऐसे चूना लगाकर रफूचक्कर हुई दुल्हनें,सभी आवाक

                  

                          फोटो सांकेतिक

हरदोई यूपी जिले में एक ऐसी घटना हुई है जिसको लेकर सभी लोग आवाक हैं, लोगों ने कल्पना तक नहीं की थी कि ऐसा होगा।बताया जा रहा है कि दो भाइयों की शादी हुई थी दोनों की शादी मंदिर में हुई थी, जिसके बाद वे अपनी अपनी दुल्हनों को घर लाए थे। दुल्हनों का ससुराल में खूब स्वागत सत्कार किया गया। देर शाम खाना खाने के बाद दोनों दुल्हनें अपने-अपने पति के साथ कमरे में चली गई लेकिन जब दोनों भाइयों की सुबह नींद खुली तो दोनों दुल्हनें अपने-अपने कमरे से गायब मिली। साथ ही घर के सभी कीमती सामान गायब थे। जिसके बाद घर वालों के होश उड़ गए।बाद में मामला पुलिस के पास पहुंचा।यह मामला टड़ियावां क्षेत्र का बताया गया है। जहां के रहने वाले प्रदीप व कुलदीप दोनों भाई अविवाहित थे और दोनों दिल्ली के एक निजी कंपनी में काम करते थे। कुछ दिन पहले उनका सीतापुर के रहने वाले दो लोगों से संपर्क हुआ, दोनों ने इनकी शादी कराने की बात कही थी। मंगलवार को दोनों ने सीतापुर रोडवेज बस स्टैंड पर लड़के पक्ष को बुलाया जहां पर दोनों युवतियां भी थी,उनको दिखाकर दोनों ने 80 हजार रुपए ले लिए। बुधवार की शाम दोनों युवतियों को लेकर गांव आए और गांव स्थित मंदिर में शादी संपन्न हुई। इसके बाद वह दोनों व्यक्ति लौट गए और लड़कों के परिजन बहुओं को लेकर घर लौट आए। रात में परिवार के साथ बहुओं ने खाना खाया और दोनों बेटों के साथ अलग-अलग कमरों में चली गई। इसके बाद सुबह जो हुआ सभी लोग आवक रह गये।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad