जल जीवन मिशन एवं स्वच्छता जागरूकता वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 30, 2024

जल जीवन मिशन एवं स्वच्छता जागरूकता वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना


रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
 

वाराणसी रोहनिया।आराजी लाइन ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को ज्वांइट खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र यादव व एल .ई .डी .वैन प्रोजेक्टर के समन्वयक अनिल सिंह की उपस्थिति में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण नामामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश की एल. ई .डी. वैन को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आराजी लाइन एवं प्रदेश सचिव अपना दल एस डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तीनों वैनों ने आराजी लाइन ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत महगांव ,असवारी, बडापुर ,कचहरिया, रानी बाजार, भिखारीपुर, मेहंदीगंज आदि गांव में घूम कर जल जीवन मिशन एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad