एमएलसी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मनायी जयंती - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 5, 2024

एमएलसी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मनायी जयंती

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय केशरीपुर रोहनिया में शुक्रवार को विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ श्री राम मंदिर के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० कल्याण सिंह "बाबू जी" के जयन्ती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। जिसके दौरान एमएलसी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए उनके बताए गए रास्ते पर चलने हेतु अपील किया। इसके साथ-साथ भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा वाराणसी के पूर्व सांसद मुरली मनोहर जोशी का जन्मदिन भी मनाया गया। एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए इनकी उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। इस दौरान भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल , सदस्य विधान परिषद व भाजपा जिलाध्यक्ष हंशराज विश्वकर्मा , जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम,सुधीर प्रजापति राजू,संजय सोनकर, डॉ.जेपी दुबे, सुरेंद्र पटेल जिला मंत्री सरदार शर्मा, अश्वनी पांडेय,दिनेश मौर्य, सुरेश सिंह, वीरू सिंह, विजय लाल यादव, युसूफ खान, सोमनाथ, विनीता सिंह ओमप्रकाश प्रियदर्शी सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad