विधायक ने संगठन को मजबूत बनाने हेतु कार्यकर्ताओं से किया अपील - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 7, 2024

विधायक ने संगठन को मजबूत बनाने हेतु कार्यकर्ताओं से किया अपील

 

तीसरी बार लगातार जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. नरेंद्र पटेल का हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के कनेरी मोहनसराय स्थित अपना दल एस के जिला कार्यालय पर रविवार को जिला स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान विधायक रोहनिया डॉ. सुनील पटेल व प्रदेश सचिव डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल तथा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सोनू सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने अपना दल संस्थापक अध्यक्ष डॉ सोनेलाल पटेल के चित्र पर  पुष्प अर्पित किया। विधायक डॉ सुनील पटेल ने कार्यकर्ताओं से आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए अलर्ट रहने का संदेश देते हुए संगठन को मजबूती से खड़ा करने और कमर कस कर तैयार रहने की अपील की। बैठक के अंत में डॉ नरेंद्र पटेल को तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक डॉ. सुनील पटेल, सहित समस्त विधानसभा अध्यक्ष और  जिले से आए हुए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहना करके जोरदार स्वागत किया गया।बैठक में राकेश यादव ,आनंद प्रकाश, दीपू पटेल, डॉ वीरेंद्र वर्मा, धीरेंद्र सिंह सोनू, डॉ महेंद्र पटेल ,डॉ उमेश ,रीना वर्मा ,अंकित चौबे, तेज बहादुर पटेल, सियाराम पटेल, राजेंद्र पटेल, राम शिरोमणि मास्टर, चंद्रमा प्रसाद, बसंत लाल पटेल, राजेश पटेल ,राजकुमार पटेल ,चंद्र मोहन, सत्यनारायण ,अनीता पटेल आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad