अरविंद पांडेय बने काशी क्षेत्र के सोशल मीडिया संयोजक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 6, 2024

अरविंद पांडेय बने काशी क्षेत्र के सोशल मीडिया संयोजक

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।आईटी,सोशल मीडिया के जिले के विभिन्न पदों पर सक्रिय भूमिका निभा रहे अरविंद पांडेय को काशी क्षेत्र का संयोजक सोशल मीडिया नियुक्त किया गया ।इसके पूर्व में जिला भाजपा आईटी सेल के प्रभारी, रोहनिया विधानसभा के कर्दमेश्वर मण्डल में सुजाबाद शक्ति केंद्र प्रथम प्रभारी रहे तथा  2022 के चुनाव के समय काशी क्षेत्र के विभिन्न जनपदों के आईटी प्रभारी के रूप में कार्य किया ।पदभार ग्रहण करने के पश्चात पांडेय ने कहा कि मिशन 2024 को ध्यान में रखकर सोशल मीडिया की टीम अब और अधिक आक्रामक होगी। विपक्ष के दुष्प्रचार का करारा जवाब और सरकार द्वारा जनहित के कार्यक्रमों के साथ युवाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी। पांडेय की नियुक्ति पर भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल,जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,प्रवीण सिंह गौतम,सुरेश सिंह,सुरेंद्र पटेल ,अरविंद पटेल,संजय सोनकर,अरविंद मिश्रा समेत जिला एवं क्षेत्र के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad