पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई अनुराग यादव व उनके परिवार का गोवर्धन धाम पर हुआ भब्य स्वागत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 5, 2024

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई अनुराग यादव व उनके परिवार का गोवर्धन धाम पर हुआ भब्य स्वागत

अनुराग यादव सपरिवार गोवर्धन धारी जी के संध्या आरती में हुए शामिल 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी।नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम पर सोमवार को शाम में अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू की उपस्थित में गोवर्धन धारी जी की संध्या आरती के पश्चात गोवर्धन धाम पर एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व लोकप्रिय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के बड़े भाई अनुराग यादव व उनकी पत्नी अभिलाषा यादव एवं बच्चे गोवर्धन धारी जी के संध्या आरती में शामिल हुए।जिनका गोवर्धन पूजा समिति के प्रवक्ता राजेश अहीर द्वारा केसरिया साफा अंगवस्त्रम पहनाकर गोवर्धन स्मारिका प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता गोवर्धन पूजा समिति उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव तथा संचालन महामंत्री पारस यादव पप्पू ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष सीताराम यादव ने किया।इस दौरान गोवर्धन धाम पर काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad