द्विवेदी एलएलबी कालेज के छात्रों के बीच बंटा स्मार्टफोन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 3, 2024

द्विवेदी एलएलबी कालेज के छात्रों के बीच बंटा स्मार्टफोन

 

चंदौली सरकार के द्वारा हर समाज के लिए तमाम तरह की उन्नत परक योजनाएं चलाई जा रही है। छात्रों के लिए भी सरकार अलग-अलग योजनाएं चलाती हैं जिससे उन्हें और ज्यादा प्रतिभाशाली बनने में मदद मिले, सरकार छात्रों के लिए स्मार्टफोन और टैबलेट भी वितरित करती है। इसी क्रम में आज द्विवेदी एलएलबी कॉलेज चकिया के प्रांगण में छात्रों को सरकार द्वारा दिए गए स्मार्टफोन का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह एवं विशिष्ट अतिथि संतोष सिंह मौजूद रहे। कॉलेज के एलएलबी सत्र 2020 बैच के 60 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक बंधु सुरेंद्र द्विवेदी, रोशन द्विवेदी, विवेक द्विवेदी,अरविंद द्विवेदी सहित विद्यालय के स्टाफ एवं समाजसेवी मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad