पुलिस ने कबाड़ की दुकान से चोरी का दरवाजा व लोहे का गेट किया बरामद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 4, 2024

पुलिस ने कबाड़ की दुकान से चोरी का दरवाजा व लोहे का गेट किया बरामद

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। राजातालाब थाना क्षेत्र के सिंघही गांव में चोरों द्वारा चोरी किए गए लोहे का गेट और लोहे का दरवाजा रविवार को राजातालाब पुलिस ने एक कबाड़ी की दुकान से बरामद कर लिया। चोरों ने कबाड़ी की दुकान पर लोहे का दरवाजा और लोहे का गेट बेच दिया था। चोरी की घटना पिछले दिनों सिंघही गांव में राहुल के मकान में हुई थी। राहुल और रोहित का गांव में मकान है, दोनों भाई शहर में रहते हैं।पिछले दिनों लोग घर पहुंचे तो देखा कि घर में रखा लोहे का गेट दरवाजा गायब था। घर की अलमारी तोड़कर दो अंगूठी, टेलीविजन और 8000 रूपए की चोरी हो गई थी। इसकी सूचना राहुल ने राजातालाब पुलिस को दी थी।पुलिस ने रविवार को राहुल और रोहित को बुलाकर एक कबाड़ी की दुकान से इन सामानों को पहचान कराने के बाद बरामद कर लिया।राहुल और रोहित ने बताया कि यह गेट उनका ही है।राहुल ने बताया कि घर में चोर छत के रास्ते से टिन हटाकर घुसे थे। इन लोगों के मकान के सारे दरवाजे बाहर से बंद थे। इसलिए आसपास के लोगों को भी चोरी की जानकारी नहीं लग सकी थी।चार दिन पहले जब लोग घर आए तो चोरी के घटना की जानकारी मिली।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad