चार किलो गांजा बरामद, वाराणसी के घाटों पर बिकता था गांजा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 7, 2024

चार किलो गांजा बरामद, वाराणसी के घाटों पर बिकता था गांजा

चंदौली जिले की चकिया पुलिस ने क्षेत्र के छित्तमपुर बिहार बॉर्डर के पास से एक व्यक्ति को पकड़ कर 4 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उस पर मुकदमा अपराध संख्या 19/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया है। घटना के संबंध में बताया गया कि पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मेरे गांव में स्थित देशी शराब की दुकान पर बिहार राज्य का एक व्यक्ति शराब पीने के लिए कभी कभार आता जाता है। उसी से मैं गांजा लेकर आ रहा था ।उस व्यक्ति का नाम और पता पूछा गया तो पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि उसका नाम पता मैं नहीं जानता, उसके द्वारा रामगढ़ पहाड़ी के पास गांजा लाकर मुझे दिया जाता था। इस गांजे को बनारस में ले जाकर घाटों पर घूम-घूम कर पुड़िया बनाकर भेजता हूं जिससे मेरे परिवार का जीवन यापन चलता है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पुलिस ने शिवपूजन राम निवासी ग्राम छित्तमपुर थाना चकिया बताया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति, उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र राय, उप निरीक्षक दुर्गादत्त यादव, हेड कांस्टेबल दीपचंद्र गिरी,हेड कांस्टेबल अभयानंद राय हेड तथा कांस्टेबल जल भारत यादव शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad