नवागन्तुक सेनानायक ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद ग्रहण किया पदभार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 5, 2024

नवागन्तुक सेनानायक ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद ग्रहण किया पदभार

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।सेनानायक 34वीं पीएसी वाराणसी का दायित्व मिलने के पश्चात पंकज कुमार पांडेय आईपीएस ने बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन एवं पूजन के उपरांत पदभार ग्रहण किया। बता दें कि IPS डा0 राजीव नारायण मिश्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति के पश्चात पीएसी कानपुर नगर स्थानांतरण हो जाने के उपरान्त, शासन द्वारा अनुभवी आईपीएस पंकज पांडेय को 34वीं वाहिनी पीएसी का दायित्व सुपुर्द किया गया। वाहिनी में आगमन पर सेनानायक पंकज पांडेय का वाहिनी के अधिकारियों व कर्मचारीयों ने उनका अभिनंदन व स्वागत किया। सेनानायक द्वारा समस्त कार्यालय, मुख्यालय शाखा, बैंड आदि का निरीक्षण किया गया और  जरूरी दिशानिर्देश भी दिए गए। इस दौरान सहायक सेनानायक अरूण कुमार सिंह एवं 34वीं वाहिनी मुख्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे |



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad