अज्ञात शरारती तत्वों ने पेट्रोल डालकर सफारी गाड़ी में लगाई आग - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 7, 2024

अज्ञात शरारती तत्वों ने पेट्रोल डालकर सफारी गाड़ी में लगाई आग

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया - स्थानीय थाना अंतर्गत अखरी पुलिस चौकी क्षेत्र के खनाव स्थित यादव बस्ती में बीती रात ओम प्रकाश यादव के घर के सामने खड़ी सफारी गाड़ी में अज्ञात शरारती तत्व ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसके बाद सफारी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। जिसे देखकर परिवार वालों ने जलती हुई गाड़ी पर पानी फेंक कर किसी तरह से आग पर काबू पाया। जिसकी सूचना ओम प्रकाश यादव ने अखिरी पुलिस चौकी पर जाकर दी।ओमप्रकाश यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने हमारे साथ मारपीट किया था।अखरी चौकी प्रभारी सुनील यादव ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर मिली है।सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad