सात फेरों से पहले ही मची चीख-पुकार,जानें क्या था मामला - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 9, 2024

सात फेरों से पहले ही मची चीख-पुकार,जानें क्या था मामला

अमरोहा उत्तर प्रदेश भतीजी की शादी में चाचा का नोटों से भरा बैग लेकर एक उचक्का फरार हो गया जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। बताया गया कि बैग मेंं करीब डेढ़ लाख रुपये नगदी व कन्यादान में मिले रूपयों के लिफाफे भी थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में क्षेत्र के करनपुर माफी गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र विक्रम सिंह का कहना है कि बाईपास स्थित एक हाल में मंगलवार रात उनकी भतीजी कविता सैनी की शादी थी, मनोज कन्यादान में मिले रूपयों और नगदी को लेकर बैग में रखकर व्यवस्था देख रहे थे, इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति आया और उनके हाथ से बैग छिनकर भाग निकला। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि मामला छिनैती का नहीं बल्कि चोरी का है, उनका कहना है कि बैग मनोज कुमार के बराबर में रखा गया था जिसे अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया। आगे भी इस साल से ऐसी ही घटना हो चुकी है। 1 दिसंबर को भी इसी हाल से दूल्हे के पिता का नगदु से भरा बैग चोरी किया गया था, रहरा थाना क्षेत्र के मटीपुरा गांव निवासी जगबीर सिंह ने तब कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad