इन्हें पेंशन देगी योगी सरकार,मंत्री ने कही यह बात - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 9, 2024

इन्हें पेंशन देगी योगी सरकार,मंत्री ने कही यह बात

 

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार कला की सेवा करने वाले विभूतियों के उत्थान के प्रति संवेदनशील है और ऐसे कलाकारों का सम्मान किया जा रहा है। उक्त बातें प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कही है। उन्होंने गुरुवार को राज्य ललित कला अकादमी के 63 वें स्थापना दिवस के अवसर पर अकादमी परिसर में कलाकारों तथा कला प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि अकादमी ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। दृश्य कला, चित्रकारी, शिल्प कला आदि विधाओं के प्रोत्साहन के लिए संस्कृति विभाग तथा ललित अकादमी को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जिन कलाकारों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है उन कलाकारों का मुख्यमंत्री कलाकार प्रोत्साहन योजना के तहत वाद्य यंत्र व परिधान उपलब्ध कराने तथा पंजीकृत कलाकारों को सामूहिक बीमा योजना का लाभ देने का प्राविधान बजट में किया गया है। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश का नाम रोशन करने वाले वयोवृद्ध कलाकारों को प्रदेश सरकार पेंशन देगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad