महिला का क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने से सनसनी,पुलिस कर रही है जांच - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 5, 2024

महिला का क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने से सनसनी,पुलिस कर रही है जांच

 

प्रयागराज झूंसी उत्तर प्रदेश में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद उसके शव को बालू में दफनाया गया था। रविवार की सुबह किसी तरह जानकारी होने के बाद उसके पति ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि महिला का दिल गायब है इससे सनसनी फैल गई।झांसी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में बताया गया कि झूंसी के भदकार गांव निवासी भारत निषाद ने पुलिस को बताया कि उसकी मां बिटोला देवी शनिवार शाम 4:00 बजे सरपत काटने गंगा कछार गई हुई थी, काफी देर होने पर वह घर नहीं लौटी तो वह मां की तलाश में निकला लेकिन रात तक उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह उसके पिता खोजबीन करने लगे, गांव से कुछ दूर कछार में गए तो बालू में आधा बाहर निकाल बिटोला देवी का शव दिखा। महिला के कपड़े अस्त व्यस्त थे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, सीन फटा हुआ था माथे पर चोट के निशान थे। झूंसी पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच पड़ताल की, खोजी कुत्ते ने भी सुराग की तलाश की लेकिन पुलिस को कुछ ठोस नहीं मिला।इस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad