बर्थडे पार्टी में मर्डर,फोटो ग्राफर को मारी गली - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 2, 2024

बर्थडे पार्टी में मर्डर,फोटो ग्राफर को मारी गली

 

बिहार के दरभंगा से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के अनुसार यहां एक बर्थडे पार्टी चल रही थी, जिसमें बार बालाओं का डांस भी हो रहा था, लोग शराब का लुफ्त उठा रहे थे।इसी दौरान फोटोग्राफर के कैमरे की बैटरी डिस्चार्ज हो गई। इसके बाद लोगों ने फोटोग्राफर के साथ मारपीट की और उसके मुंह में पिस्टल डालकर गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दशरथ फैल गई है।यह घटना दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad